3 लाख 13 हजार 678 रुपये की धोखाधड़ी




आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी कुलदीप गौड़ ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई  पीड़ित का आरोप है कि लगभग 3 लाख 13 हजार 678 रुपये की धोखाधड़ी की गई, लेकिन स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई  प्रार्थी कुलदीप गौड़ के अनुसार वह बेरोजगार था और नौकरी की तलाश में था इसी दौरान अम्बेडकरनगर जनपद के बसखरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर शाहपुर नेवरी निवासी अर्जुन प्रजापति उसके घर आया और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया आरोपी ने रूस की एक कंपनी का कथित नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया और वीजा व अन्य खर्च के नाम पर कुल 2 लाख 74 हजार रुपये तथा 4500 रुपये मेडिकल शुल्क मांगे पीड़ित ने अपने फोन से 25 हजार रुपये, बड़े भाई रामलखन के फोन से 1 लाख 45 हजार रुपये तथा भाई के मित्र विशाल यादव द्वारा 25 सितंबर 2025 को बैंक के माध्यम से 49,999 रुपये आरोपी को भेजे इसके बाद आरोपी ने उसे रूस भेज दिया लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है और नौकरी की कोई व्यवस्था नहीं है विदेश में फंसे पीड़ित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा एक अन्य व्यक्ति की मदद से वह कुछ दिन तक रुका और फिर परिवार को सूचना दी। परिजनों ने 34,278 रुपये की व्यवस्था कर उसका वापसी टिकट कराया, जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर लौट सका। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस संबंध में अहरौला थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई उसने पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post