संवाददाता अंकित कुमार शर्मा
बहराइच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को बहराइच जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मोतीपुर तहसील क्षेत्र के सेमरहना गांव में आयोजित होगा, जहां वे भरतापुर गांव से विस्थापित ग्रामीणों को जमीन आवंटित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी लगातार की जा रही है।
आईजी अमित पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
Post a Comment