संवाददाता अजय सिंह
बरेली जनपद के किला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाकरगंज क्षेत्र में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर में ही इस अवैध कारोबार को चला रही थी पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम सूचना मिली थी कि बाकरगंज चौकी क्षेत्र में साबरी मस्जिद के पास एक मकान में गुड़िया नाम की महिला देह व्यापार का संचालन कर रही है सूचना के आधार पर सीओ अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर गुड़िया के साथ गाजियाबाद निवासी कोमल उर्फ स्वाति, बारादरी निवासी मोनिश और बाकरगंज निवासी चांद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिसे सील कर दिया गया पूछताछ में सामने आया कि कोमल उर्फ स्वाति कॉलगर्ल के रूप में यहां आई थी, जिसे गुड़िया ने बुलाया था गुड़िया अपने घर में कमरा, बेड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर देह व्यापार संचालित करती थी और प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये तक वसूली होती थी, जिसमें उसका कमीशन तय था गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुलाते थे एक गिरफ्तार आरोपी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए दो हजार रुपये देने की बात कबूली है। किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला कोमल उर्फ स्वाति अपने लगभग एक साल के बच्चे के साथ यहां आई थी पुलिस कार्रवाई के दौरान बच्चा भी मौके पर मौजूद मिला, जिसे मां के साथ ही जेल भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है
Post a Comment