संवाददाता अंकित कुमार शर्मा
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना मल्हीपुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सूरज वर्मा निवासी भवनिया, थाना मल्हीपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आंचल मिश्रा उर्फ अन्नी मिश्रा से पिछले 3–4 महीनों से मोबाइल पर संपर्क था और दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान 17 फरवरी 2026 को आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को ककरदरी जंगल में छिपा दिया।
19 फरवरी को मृतका के पति द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान 3 मार्च को पुलिस ने जंगल से क्षत-विक्षत शव (कंकाल) बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Post a Comment