गाजियाबाद पुलिस ने दबोचा खतरनाक साइबर गैंग, WhatsApp पर APK फाइल भेजकर करते थे बैंक खाते खाली



संवाददाता एस एम जाबिर 

गाजियाबाद पुलिस ने देश के 15 राज्यों में आतंक मचाने वाले एक शातिर साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग WhatsApp पर Bhim Bypass, RTO Traffic Challan, और PayTm Pagal जैसी घातक APK फाइलें भेजता था। लोग इन्हें सरकारी सूचना या PDF समझकर जैसे ही डाउनलोड करते, उनका पूरा फोन हैक हो जाता और बैंक खाते से पैसे गायब हो जाते। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू यादव, आदर्श कुमार केसरी, और प्रशांत दीप चौधरी को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 94 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post