आगामी चुनाव को लेकर ओवैसी के पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने की बैठक





संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

केराकत एआईएमआईएम सर्वसमाज की पार्टी है, समस्त धर्म व संप्रदाय का सम्मान करती है। तथा भारत के सभी नागरिकों के समान अधिकार की वकालत करती है ।परन्तु कुछ राजनीतिक दल
एआईएमआईएम पर संप्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगाती हैं। परन्तु ये पूर्ण रूप से गलत आरोप है। उक्त बातें एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष इमरान बंटी ने केराकत नगर में हुई कार्यकर्ता बैठक के दौरान कही।उन्होंने कहा कि देश में सभी समाज के पास राजनीतिक ताकत है परन्तु मुस्लिम समाज पूरी तरह राजनीतिक लावारिस है। सभी दलों ने मुस्लिम समाज से वोट लिया लेकिन उन्हे राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी । जिस कारण मुस्लिम समाज सामाजिक,आर्थिक व शैक्षणिक तौर पर पिछड़ गया । इस पिछड़े समाज के पास समस्याएं अधिक हैं इस लिए एआईएमआईएम मुस्लिम समाज की आवाज़ ज्यादा उठाती है।
इसी क्रम में जिला महासचिव शजनेयाज़ अहमद, जिला संयुक्त सचिव के डी अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष कलीम हाशमी, जिला सचिव शहजादे अंसारी ने भी बैठक को सम्बोधित किया बैठक में दर्जनों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली इस मौके पर मुख्य रूप से शहजादे खान, रिजवान खान, अरमान शेख, ओसामा, हाफिज सलमान खान, मुन्नू मौजूद रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post