संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में आए सभी लोगों को अपना परिचय देते हुए लोगों का परिचय लिए। आगे उन्होंने लोगों से कहा कि समाज व शासन प्रशासन के विरुद्ध हो उसे बचें और लोगों को करने से मना करें। ग्राम प्रधान जनता के प्रतिनिधि हैं अपने कर्तव्य को अच्छी तरह निभाएं। सभी त्योहार खुशी के होते हैं आपस में एक दूसरे का सहयोग कर खुशी के साथ मनाएं। शिवरात्रि, होली, व रमजान आ रहा इसको शांति पूर्वक मनाएं किसी भी तरह की अशांति ना उत्पन्न हो। अगर त्योहार में किसी जगह कोई विवाद हो उसको बता दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। किसी को कार्यक्रम करना है चाहे व पुराना हो या नया उसके लिए उपजिलाधिकारी के पास प्रार्थना पत्र वहां से हमारे पास आएगा हम कार्यक्रम स्थल का निरक्षण का अखियां भेज देंगे।आए हुए ग्राम प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे और कहा कि कहीं भी किसी प्रकार समस्या हो तुरन्त फोन कर बताएं जो सही कार्य रहेगा उसको तुरंत हल कर दिया जाएगा उसके लिए थाना में आने की जरूरत नहीं होगी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद व क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
Post a Comment