संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित गीता चाइल्ड केयर पर 4 वर्षीय बालक की मौत से अस्पताल पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया । बता दें कि 3 फरवरी को 4 वर्षीय बालक को डेंगू मलेरिया होने पर गीता चाइल्ड केयर लालगंज में भर्ती कराया गया था तब से इलाज चल रहा था आज रविवार को दिन में लगभग 2 बजे इलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई जिसपर परिजनों अस्पताल के संचालक एवं डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जमकर हंगामा किया मृतक की पहचान कार्तिक 4 वर्ष पुत्र बेचू निवासी लोकईपुर ऊंचाहुआ थाना तरवा आजमगढ़ के रूप में हुई है ।वही सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ अलेंद्र कुमार ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन सही न होने की स्थिति में अस्पताल को सील कर दिया तथा नोटिस दिया। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में भेज दिया गया वही मामले में चौकी प्रभारी ने बताया पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है ।
Post a Comment