संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
उत्तरप्रदेश लखनऊ _ यूपी के लखनऊ में युवा समाजसेवी ख़ुबैब अंसारी ने सपा चीफ अखिलेश यादव से लखनऊ कार्यालय पर मुलाकात किया,साथ में ज़ुबैर खान युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव भी मौजूद रहे. बताते चलें मछलीशहर की जन्मभूमि से निकल कर कर्मभूमि इकोनॉमिकल सिटी मुंबई महाराष्ट्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले,लोगों के दुख सुख में हमेशा शामिल रहने वाले , सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले,युवा समाजसेवी ख़ुबैब अंसारी ने आज यूपी के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर अखिलेश यादव से मुलाकात किया और शाल पहनाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर काफी लोग शामिल रहे । राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए काफी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे,आए हुए सभी नेताओं और समाजसेवियों का अखिलेश यादव ने आभार प्रकट किया । युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात हुई आगामी चुनाव 2027 को लेकर चर्चा परिचर्चा हुई। आधे घंटे की हुई मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Post a Comment