किताबी अध्ययन की बजाय बच्चों में सीखने की प्रवृति पर बल देने की आवश्यकता: नोमान खान




संवाददाता हाफिज नियामत 

शाहगंज जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र उसरहटा (आजाद) पर स्थित कुबा इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद के आयोजन का समापन गुरुवार की शाम हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉक्टर नोमान खान ने शिरकत की,अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर नोमान ने कहा कि आज के दौर में किताबी अध्ययन की बजाय अपने बच्चों में सीखने की प्रवृति पर बल देने की आवश्यकता है,इस दौरान आपने खेलकूद के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ छात्राओं में दो सौ मीटर की दौड़ में ब्लू हाउस की रजिया परवीन ने प्रथम जावेरिया ने द्वतीय और हादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,रस्सा कशी में ब्लू हाउस की काशिफा,नूर अफसा,अफीफा,अलीज़ा,मरियम और अनम की टीम ने जीत दर्ज की,इसके इलावा खोखो और कबड्डी जैसे खेलों का भी आयोजन हुआ,इस दौरान मैन ऑफ द मैच कक्षा 11 के जाकिर शेख जबकि मोहम्मद अमान मैन ऑफ द सीरीज रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक मौलाना अबरार नदवी ने की,जबकि इस अवसर पर डॉक्टर फारूक अरशद,डॉक्टर अरशद,मोटिवेशनल स्पीकर फुरकान,विश्व शांति पार्टी के संस्थापक मोहम्मद जाहिद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post