लखनऊ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रही पीजीआई सौभाग्यम अपार्टमेंट निवासी प्रियंका सिंह को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया प्रियंका के खिलाफ वर्ष 2019 में ललितपुर थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया था उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन यादव के मुताबिक इनामी अपराधियों की धर पकड़ के अभियान के दौरान एसटीएफ को 50 हजार रुपये की इनामी प्रियंका सिंह के बारे में जानकारी मिली सर्विलांस की मदद ली गई तो प्रियंका की लोकेशन उसके पीजीआई सौभाग्यम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1205 में मिली इस सूचना पर बुधवार एसटीएफ की टीम ने प्रियंका को वहां से गिरफ्तार किया पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2011 में जेकेवी लैंड एंड डेवलपर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी खोली थी कंपनी का एक दफ्तर ललितपुर में खोला गया और रजिस्टर्ड दफ्तर हजरतगंज के महात्मा गांधी मार्ग पर था कंपनी में दीपक शुक्ला और आशीष श्रीवास्तव डायरेक्टर थे प्रियंका सिंह, उनके पति राजेश कुमार सिंह दुर्गेश जायसवाल और विक्रांत त्रिपाठी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर थे कंपनी ने लोगों से निवेश के नाम पर खाते खुलवाए और एफडी कराई जाल में फंसे लोगों ने जब कंपनी में रुपये निवेश करना शुरू किया तो करोड़ों रुपये कंपनी में जमा हो गए इसके बाद कंपनी के लोग सारे रुपये लेकर भाग गए इस मामले में ठगी का शिकार हुए लोगों ने वर्ष 2019 में कोतवाली जनपद ललितपुर में कंपनी के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया 29 जून को पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था प्रियंका सिंह के खिलाफ डीआईजी झांसी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था एसटीएफ के अनुसार प्रियंका सिंह के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदासनगर, मऊ, महोबा, लखनऊ और ललितपुर में धोखाधड़ी व जालसाजी के 18 मुकदमे दर्ज हैं।
Post a Comment