संवाददाता जावेद शेख
मुंबई में अवैध फेरीवालों और फेरी माफियाओं के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और मुंबई पुलिस पायधुनी पुलिस ने मिलकर एक बड़ा अभियान शुरू किया है। जिसमे नाखुदा मोहल्ला,नारायण ध्रुव स्ट्रीट,मोहम्मद अली रोड कई इलाकों में यह कार्रवाई लगातार जारी है। इस संयुक्त मुहिम का मकसद सड़कों से अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना और फेरी माफियाओं की अवैध वसूली पर लगाम लगाना है।
बीएमसी के अतिक्रमण विभाग और स्थानीय पुलिस थानों की टीमें सुबह से कार्रवाई में जुटी हैं। जिन इलाकों में अतिक्रमण और अवैध ठेले-गाड़ियों की शिकायतें सबसे ज्यादा मिल रही थीं, वहां पहले चरण में विशेष कार्यवाई की गई।फेरीवालों के अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम, पैदल यात्रियों को परेशानी और कई जगह झगड़े की शिकायतें आम थीं। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की उम्मीद जताई है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा
हर दिन सड़क पर जगह नहीं मिलती थी। पुलिस और बीएमसी की इस कार्रवाई से अब रास्ते साफ दिख रहे हैं।
Post a Comment