वर्धन हॉस्पिटल वाराणसी के तत्वाधान में लालगंज सी एम इ का किया गया आयोजन





संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़


आजमगढ़ के लालगंज
 कस्बा में स्थित एक मैरिज हॉल में डॉक्टर वेल्फेयर सोसाइटी लालगंज की उपस्थिति में वर्धन हॉस्पिटल बड़ा लालपुर वाराणसी ने एक सी एम इ का आयोजन किया। जिसका संचालन डॉक्टर राजवंत चौहान और डॉक्टर अनवर अली ने किया। जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि वर्धन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ वी के राज सिंह थे।
इस अवसर पर वर्धन हॉस्पिटल के डॉ पवन कुमार, डॉक्टर सुबोध पाठक, डॉक्टर कीर्ति सिंह, ने विभिन्न प्रकार के रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य डॉक्टर मौजूद थे साथ साथ क्षेत्र के सभी डॉक्टर मौजूद थे। 
वर्धन हॉस्पिटल बड़ा लालपुर वाराणसी के चिकित्सकों के साथ साथ प्रोफेसर डॉक्टर एस करकन्नौजिया , डॉक्टर बी के सिंह, डॉक्टर एस आर सरोज, डॉक्टर पी के राय मुख्य रुप से उपस्थित थे।
वर्धन हॉस्पिटल बड़ा लालपुर वाराणसी के वाइस प्रेसिडेंट विकास सिंह, सी इ ओ आर पी सिंह ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अहम भूमिका अदा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post