विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

बरईपार, जौनपुर रामबरन सिंह फार्मासिस्ट कॉलेज चोरहा बरईपार की तरफ से आज बुधवार को बरईपार चौराहे से लेकर क्षेत्र के कई स्थानों  में  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।  जिसमें कॉलेज के प्रबंधक शशिकांत सिंह मुन्ना व डॉ सुनील पांडे के हाथों से निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया । 
जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए डॉ सुनील पांडे कहां की रामबरन सिंह  फार्मेसी  कॉलेज  सामाजिक उत्थान के लिए प्रयासरत है । यह कॉलेज शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं पर्यावरण के प्रति नियमित रूप से कार्य कर रहा है । निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में  लगभग 50 से अधिक लोगों को निशुल्क दवा वितरित किया गया  । एवं लोगों को बीपी, एवम शुगर का टेस्ट करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने  ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दिया । प्रधानाचार्य डॉक्टर नंद कुमार दुबे ने बताया कि शिविर में अधिकांश लोग वायरल बुखार सर्दी जुकाम से पीड़ित मिले उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया 
 निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम देवेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में किया गया । इस कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर निखिलेश कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप यादव , असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश शर्मा, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय,अनिल सिंह ,कपिल यादव,आशीष सिंह छात्र राज सिंह,नितिन शुक्ला,पंकज सुनील सचिन,अंकिता , श्रद्धा मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुनील पांडेय ने फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सभी को  बधाई दिया और उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट चिकित्सा जगत की रीढ़ की हड्डी होता है। फार्मासिस्ट कोअपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करने के लिए आह्ववाहन किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post