मां बाप की खिदमत करना सबसे बड़ी इबादत: मौलाना अंसार




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत

मछलीशहर : स्थानीय नगर के सीरत कमेटी सदर तहसीन मुस्तफा की टीम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक 69वा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम शकुशल हुआ संपन्न । प्राप्त जानकारी अनुसार मछलीशहर सीरत कमेटी द्वारा जश्न ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक प्रोग्राम 69 सालों से लगातार होता आ रहा है जिसमें पहले दिन राष्ट्रीय एकता सम्मेलन दूसरे  दिन जुलूस तीसरे दिन बयान और तकाबला का मुजाहरा जामा मस्जिद मैदान में होता है।इस प्रोग्राम को देखने के लिए  लोग मुंबई दिल्ली गुजरात,जैसे बड़े शहर से आकर प्रोग्राम में शिरकत करते हैं आज तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज कारी कैफ ने कुरान पाक की तिलावत करके कार्यक्रम की शुरुआत की । इसी कड़ी में मौलाना अंसार ने अल्लाह की लिल्लाहियत और नबी पाक की सीरत पर  बयान किया कहा मां बाप की खिदमत करना सबसे बड़ी इबादत है ,सभी को मां बाप की खिदमत करनी चाहिए।और बताया कि मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तमाम आलम के लिए रहमत है , मुसलमान नबी के तरीके को बगैर जिंदगी में दाखिल किए छुटकारा नही पा सकता ।इसी क्रम में पूरी रात 11 अंजुमनीन ने नाते नबी का नज़राना पेश किया ,पूरा शहर नाते नबी से गूंज उठा। नातिया तकाबला में अंजुमन कुरैशिया ने इबरत मछलीशहरी के कलाम को पढ़कर अव्वल स्थान प्राप्त किया तथा गुड्डू कुरैशी नज़र बैग द्वारा सभी अंजुमन,सजावट कमेटी को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया ।इसी कड़ी में अंजुमन तौहीदिया व अंजुमन सिद्दीकिया ने दूसरा तथा अंजुमन इस्लामिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।पुलिस प्रशासन भी पूरे दिन और रात मुस्तैदी से जमे रहे।इस मौके सरपरस्त हाजी इमरान,सदर तहसीन मुस्तफा, तनवीर आलम जनरल सेक्रेटरी,मास्टर रेहान,इश्तियाक अंसारी,शमशुल इस्लाम,हसीन अंसारी , असलम अंसारी,आरिफ अंसारी , अनीस खान,बबलू राईन,गुलनवाज अहमद,बादशाह सलीम ,नौशी अंसारी,मुन्ना सभासद,,बेलाल कुरैशी,जियाउद्दीन अंसारी ,अब्दुल क़य्यूम शम्सी सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन अकरम जलालपुरी ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post