संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सरायमीर पवई लाडपुर ( नन्दांव मोड़) स्थिति खड़ी कार का शीशा तोड़ कर लगभग एक लाख रुपए समेत आवश्यक दस्तावेज उठा ले गए। सुत्रों से मिली जानकारी के प्रिंस जयसवाल पुत्र दिनेश जयसवाल ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर निवासी ने स्थानीय में तहरीर दी मैं दोपहर में ढाई बजे फरिहा से अपनी होंण्डा कार यु पी 50 बी जे 7222 से पवई लाडपुर स्थिति अपनी प्रिंस बैटरी हाउस की दुकान के सामने कार खड़ी कर दुकान में चला गया। कुछ समय बाद भाई ने कहा कि कार का दरवाजा कैसे टूटा है। मैंने जाकर देखा कि कार के दांय तरफ आगे का दरवाजा का शीशा टूटा था उसमें बांय तरफ सीट पर रखी बैग अज्ञात लोग उठा ले गए बैग में एक लाख एक हजार दो सौ रुपए, आधार कार्ड,पेन कार्ड, डेविड कार्ड , क्रेडिट कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, घड़ी ,जमीन व दुकान का आवश्यक दस्तावेज था। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
Post a Comment