सरकार जाति जनगणना कराए और उसी के तहत आरक्षण भी बढ़ाए ओम प्रकाश यादव।लालगंज,आजमगढ।

                    संवाददाता
                अब्दुर्रहीम शेख़।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के आजमगढ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने आजमगढ के नेहरू हाल में 17जुलाई को होने वाले मंडल महासम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए विधान सभा लालगंज के बसही अकबाल पुर, बैरीडीह, देवगांव, लालगंज समेत विभिन्न गांवों का दौरा किया।
ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस मण्डल महासम्मेलन के मुख्य अतिथि मनोज कुमार यादव चेयर मैन यू पी पिछड़ा वर्ग विभाग, विरेंद्र कुमार चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि शाहनवाज आलम अल्प संख्यक अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता आ रहे हैं।
उनके साथ वरिष्ठ काग्रेस कार्यकर्ता Raafe सोहराब, शंकर यादव प्रदेश महासचिव, उमेश गौतम आर टी आई विभाग प्रदेश महासचिव, रतन कुमार, चंद्र शेखर सूरीबंशी थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post