नाज़िया इलाही के खिलाफ पायधुनी पुलिस में FIR दर्ज, मुस्लिम संगठनों में संतोष की लहर




मुंबई: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी नाज़िया इलाही के खिलाफ आखिरकार पायधुनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार FIR नंबर 6005/2026 दिनांक 23 जून 2026 को रात 12:05 बजे पायधुनी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत दर्ज की गई।
मौलाना एजाज़ कश्मीरी ने FIR दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज, उलेमा, अधिवक्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार की जा रही कानूनी मांग और ज्ञापनों के बाद यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर की गई इस लड़ाई का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से मुंबई में विभिन्न मुस्लिम संगठनों, उलेमा और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे थे। FIR दर्ज होने के बाद समाज के लोगों ने इसे न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और संबंधित कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post