सरायमीर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बलात्कार अश्लील वीडियो बनाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध रोकथाम व वांछित व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01/07/2023 को सरायमीर थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विपीन सिंह यादव , कांस्टेबल रिषभ शुक्ला, कांस्टेबल अतुल प्रताप सिंह , महिला कांस्टेबल पुनम कुशवाहा, महिला कांस्टेबल पुष्पा पाण्डेय क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की धारा 376/504/506 भादवि व 67ख आईटी एक्ट मामले में वांछित मोहम्मद सादिक सरायमीर खरेवां मोड़ पर खड़ा है सूचना मिलते ही सरायमीर थाना प्रभारी माय फोर्स हर मोड़ पर पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर के इशारे पर खड़े व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह अपना नाम पता सादिक पुत्र अफजल ग्राम हाजीपुर कुदरत थाना पवई आजमगढ़ बताया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को थाने में लाकर संबंधित धाराओं में न्यायालय भेजा
मोहम्मद यासिर सरायमीर रिपोर्टर
Post a Comment