संवाददाता,,,नफीस खान
मुंबई: घाटकोपर पूर्व स्थित कामराज नगर के महानगर गैस पंप का कैशियर 12 लाख 4 हजार 291 रूपए लेकर फरार हो गया है।जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतनगर पुलिस की हद के कामराज नगर में महानगर गैस का पंप हैं इस पंप पर संतोष गुलाब माने नामक युवक कैशियर का काम करता था।पंप के नियम के अनुसार जो कैश रोज जमा होता था उसे दूसरे दिन कैश वैन में ले जाकर बैंक में डिपॉजिट करने का काम संतोष माने करता था
जिसमे 10,20 व 50 की जो नोट रहते थे उन्हें दुकानों पर देकर बदली करने का काम भी संतोष ही करता था।इस तरह से उसने अगस्त 2022 से अक्टूवर 2022 के बीच संतोष ने कुल 12 लाख 4 हजार 291 रुपए का अपहार किया।जब भी पंप प्रबंधन के लोग उस पैसे के बारे में संतोष से पूछे थे तो वह बदली करने दिए होने की बाद कर सबको चकमा दे देता था।
इधर उसने गत सप्ताह अचानक पंप पर आना भी बंद कर दिया।जिसके बाद पंप के संचालक संतोष बद्रीप्रसाद दुबे ने इस मामले की शिकायत पंतनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।उसके बाद से संतोष माने फरार हो गया है।इस मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रह्लाद मदने व उनकी टीम कर रही है
Post a Comment