संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना तरवां क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संजरपुर निवासी अहमद पुत्र अख्तर से उसका प्रेम संबंध था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में निकाह से इनकार कर दिया और कहीं और शादी करने की बात कही।
इस मामले में थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 106/26 धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
सोमवार (04 मई 2026) को पुलिस टीम—उपनिरीक्षक नीरज गौड़, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह व कांस्टेबल संजीव कुमार यादव—ने मुखबिर की सूचना पर संजरपुर छाऊ मोड़ से आरोपी अहमद को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post a Comment