संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: पूर्व उपनगर के पुलिस पारिमण्डल 6 के पुलिस थानो की हदो में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपुत के मार्गदर्शन में इस जोन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नामचीन गुंडों और अपराधियो को तड़ीपार की करवाई शुरू की है
जिसके तहत देवनार से 2, गोवंडी के 2 व चेंबूर के 6 अपराधियो को तड़ीपार किए जाने की जानकारी मिली है पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख के उत्तर पूर्व जिल्हा को क्राइम फ्री छेत्र बनाने के उद्देश्य पर काम करते हुए पारिमण्डल 6 के पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने पारिमण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थानो के वरिष्ठ अधिकारयो को उनके छेत्र के नामचीन अपराधियों पर करवाई के निर्देश पर यह करवाई अमल में आई है।
जोन 6 के पुलिस थानो की हदो में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नामचीन गुंडों और अपराधियो को तड़ीपार कर अपने अपने छेत्रो को अपराधी मुक्त करना की करवाई शुरू की है।जिसके तहत देवनार ने 2 अपराधियों को गोवंडी पुलिस ने 2 अपराधियो को जबकि चेंबूर पुलिस ने 6 अपराधियो के खिलाफ तड़ीपार की कार्यवाई की है
जानकारी के अनुसार गोवंडी पुलिस की हद में रहने वाला सचिन उर्फ़ भैयालाल मल्ल व अर्जुन सोनार को 23 जून को तड़ीपार किया गया है।इसी प्रकार चेंबूर पुलिस की हद के अजय कसबे,राहुल घोलप,विजय कसबे,अक्षय कांबले, आदित्य डोंगरे व प्रफुल्ल तोरने को तड़ीपार किया गया है। जिससे जल्द ही इस जोन में अमन व शांति का माहौल बन सके।
Post a Comment