मुम्बई में झमाझम बारिश मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


संवाददाता,,,तरन्नुम खान

देशभर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। वहीं, देश की आर्थिक नगरी मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी जारी किया है। IMD ने अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। यह अलर्ट 26-27 जून के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही IMD ने यह भी साफ किया कि 23 जून को विदर्भ के कुछ हिस्सों में मॉनसून प्रवेश कर चुका है

इसे लेकर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने एक ट्वीट भी किया है, "अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगले 5 दिनों में मौसम खराब होने का संकेत है

Post a Comment

Previous Post Next Post