संवाददाता,,,शफ़ीक़ खान
मुंबई:घाटकोपर में एक ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत गिरने से 2 लोग जिनमें एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष फंस गए। यह घटना घाटकोपर पूर्व के राजावाड़ी इलाके में रविवार सुबह करीब 9:15 बजे हुई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
बीएमसी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत में कुछ निवासी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Post a Comment