संवाददाता,,,शफ़ीक़ खान
मुंबई: जो ना तो चाकू चलाते हैं और ना गोली, बस लोगों को देखते हैं और उन्हें सम्मोहन कर चंद लम्हों में लूट लेते हैं. गोवंडी-मानखुर्द इलाके में इन दिनों सम्मोहन गैंग सक्रिय है जिसने गोवंडी के इंडियन ऑइल नगर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा में पैसे भरने गए एक व्यापारी को सम्मोहन कर उससे चुट्टा लेने के बहाने 14 हजार रूपए ले कर फरार हो गया है.
जिसको लेकर शिवाजी नगर पुलिस ने गिरोह के अज्ञात सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है पुलिस के अनुसार बैंक में करीब 55 हजार रुपए भरने के लिए गए थे शिकायतकर्ता जो की एक व्यापारी है अपने बयान में कहा है कि बैंक में करीब 35 वर्षीय व्यक्ति मेरे पास आया और उसने मुझसे पैसों का चेंज (छुट्टा) मांगा मैंने इंकार किया बावजूद उसने मेरे हाथ से पैसे लेके सभी नोटों को बिखेर दिया और उसमे से 14 हजार रुपय लेकर चला गया
उसके जाने के बाद मुझे होश आया तब तक देर हो चुकी थी उसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया और केस दर्ज कराया. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक अतुल दुधाल ने बताया की यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है और आरोपी ऑटो रिक्शा से आया था और उसी रिक्शा में बैठकर फरार हुआ है कैमरे की मदद से उसकी शिनाख्त और तलाश जारी है.
Post a Comment