बस रोडवेज का ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई।

अलीगढ़ से आगरा जा रही हाथरस डिपो की बस पेड़ से टकरा गई। जिससे दो दर्जन यात्री चुटैल हो गए। घटना में पांच की हालत गंभीर है। वहीं ड्राइवर की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है। कि हाथरस डिपो की बस का स्टेयरिंग और ब्रेक फेल होने के कारण पेड़ से टकरा गई। वही टकराने के बाद बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गया। घटना थाना मडराक क्षेत्र के मुकुंदपुर के पास की है।

हाथरस डिपो की बस हल्द्वानी से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें 40 से 42 सवारियां बैठी थी। अलीगढ़ से होते हुए। बस हाथरस के लिए जा रही थी। वही मडराक थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में पुल से उतरते समय बस की ब्रेक और स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। पेड़ से टकराने पर सवारियों में अफरा तफरी मच गई। घटना में करीब दो दर्जन लोग चुटैल हुए। तो वहीं पांच की हालत गंभीर है। 
वही, हाथरस डिपो बस के परिचालक मनीष ने बताया। कि बस को आगरा पहुंचना था। वही मुकुंदपुर पुल के पास गाड़ी के ब्रेक और स्टेरिंग फेल हो गए। जिससे हादसा हो गया। बस में करीब 40 - 42 सवारियां बैठी थी। जिसमें पांच गंभीर रूप से घायल है। मौके पर रोडवेज विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चीनी प्रसाद पहुंचे। उन्होंने बताया। कि हाथरस डिपो की बस अलीगढ़ से होकर हाथरस जा रही थी। घटना में 5 लोग गंभीर घायल है। जिन्हें सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मनीष परिचालक हाथरस डिपो

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज विभाग चीनी प्रसाद

Post a Comment

Previous Post Next Post