औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़, जनपद में औषधि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई मेडिकल स्टोरों पर गंभीर अनियमितताएं एवं औषधि नियमों के उल्लंघन पाए गए।
निरीक्षण आख्या के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल द्वारा छह औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए दवा क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
जिन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
मेसर्स शिवम मेडिकल हाल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, तहबरपुर टीकापुर – 7 दिवस हेतु लाइसेंस निलंबित।
मेसर्स नेशनल मेडिकल स्टोर, मेहनगर बाजार – अग्रिम आदेश तक लाइसेंस निलंबित।
मेसर्स विशाल मेडिकल्स, बरवां, मेहनाजपुर लालगंज – अग्रिम आदेश तक लाइसेंस निलंबित।
मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर, गुलामी का पुरा, सदर – अग्रिम आदेश तक लाइसेंस निलंबित।
मेसर्स रविन्द्र मेडिकल हाल, टीकापुर, निजामाबाद रोड – अग्रिम आदेश तक लाइसेंस निलंबित।
मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर, मंदे – 10 दिवस हेतु औषधि क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध।
औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ एवं औषधि नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा जनपद में संचालित मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post