पार्कसाइट पुलिस ने डाका डालने की तैयारी करने वाले 6 आरोपीयों को किया गिरफ्तार


संवाददाता,,,सगीर अंसारी 

पार्क साइड पुलिस स्टेशन की डिटेकसन टीम ने डाकाजनी की वारदात से पहले ही इस घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता है इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

पार्क साइड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिटेकसन विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक मोहन जगदाले और उनकी टीम पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में गश्त कर रही थी तभी उनको एक गुप्त सुचना मिली की कुछ गुनाह प्रवित्ती के लोग डाकाजनी की घटना को अंजाम देने के मनशे से एक ऑटो रिक्शा में एन सी एच कॉलोनी, कांजुरमार्ग पश्चिम, में आने वाले है

 इस खबर के मिलने के बाद पुलिस अधिकारी ने अपने वरिष्ठओ को इस खबर से अवगत कराया और पुलिस निरीक्षक प्रमोद सनप के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक जगदले व दत्तात्रय अलगुन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकार आरोपियों को हिरासत में लिए

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी भरत किसन गायकवाड़ (40),युवराज यालप्पा गायकवाड़( 48), मुकेश भीमा गायकवाड़, (36), बब्लू नागेश गायकवाड़, (40), अशफाक रईस पठान (45), 6) लक्ष्मीकांत सौरप्पा गायकवाड़ (35) जो की भांडुप पश्चिम के रहने वाले है ने जाँच में बताया की वह एन सी एच कॉलोनी में एक बंद घर व दुकान में डाका डालने आए थे।

पुलिस ने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल होने वाले चाकू, लोहे की रॉड, स्क्रू ड्राइवर, प्लास, मिर्च पाउडर, नायलॉन की रस्सी आदि सामग्री भी इनके पास से जप्त की है

Post a Comment

Previous Post Next Post