पुलिस का सराहनीय कदम420 के तहत फर्जी बैनामा करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार



  ऑपरेशन 420 के तहत महुआ थाना खेड़ा की पुलिस के द्वारा फर्जी बैनामे करने वाली महिला को गिरफ्तार करके एक सराहनीय कदम उठाया है। बता दे उक्त महिला का निवासी दादनपुर ढकपुरा जनपद हाथरस ने ओजोन सिटी में स्थित जमीन खसरा नंबर 115/ 2 रखवा 1.152 हेक्टेयर का बैनामा फर्जी तरीके से नाम बदलकर महिला निवासी मकान संख्या 134 महेंद्र नगर अलीगढ़ के नाम से धोखाधड़ी करके उक्त जमीन का बैनामा सांसद के कथित रिश्तेदार निवासी सिकंदरा आगरा को कर दिया था। इस बाबत में थाना महुआ खेड़ा अलीगढ़ में बिजेंदर एवं ओजोन सिटी के मालिकप्रवीण मंगला के द्वारा की गई। शिकायत पर धारा 419,420, 467, 468, 471 आईपीसी के अंतर्गत एफ आई आर नंबर 47/2023 अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना महुआ खेड़ा की पुलिस एसएसपी अलीगढ़ के नेतृत्व में धोखाधड़ी करने वाली को फर्जी तरीके से नाम बदलकर बैनामा करने के प्रकरण का पर्दाफाश करके आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस संबंध में ओजोन सिटी के मालिक प्रवीण मंगला का कहना है। कि कि 15 दिन पूर्व जो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस मामले में जो आवाज उठाई थी। आज उस आवाज का असर अलीगढ़ पुलिस में देखने को मिला तथा उसका परिणाम भी आज निकला।

क्षेत्र अधिकारी पुनीत द्विवेदी ने जानकारी देते बताया कि ऑपरेशन 420 की कार्रवाई करते हुए। महुआ खेड़ा मैं एक महिला नाम बदलकर फर्जी बैनामा करती थी। तथा फर्जी दस्तावेज भी उक्त महिला के पास मिले तथा महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुनीत द्विवेदी क्षेत्राधिकारी द्वितीय
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post