लारपुर नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी


  ठेकमाआजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर जोखू नहर के पास झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुच गए । थानाध्यक्ष के द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी ।और जिले से आयी फोरेंसिक टीम पहुंचकर शव की जांच पड़ताल शुरू कर दिया ।
वहीं दीदारगंज थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त में जुट गए । समाचार लिखे जाने तक अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पायी थी । 
 थानाध्यक्ष अनुराग ने बताया कि अज्ञात युवक का शव लगभग 4 से 5 दिन पहले का मालूम होता हैं उसके शरीर पर ग्रे रंग का शर्ट और नीले रंग का जीन्स पैंट तथा ब्लैक संडो बनियान पहना हुआ था । जिसकी उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है । पुलिस के द्बारा जांच की कार्रवाई की जा रही है । दीदारगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post