अयोध्या में ईद उल अजहा का (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रामनगरी के मस्जिदों में सकुशल बकरीद की नमाज पढ़ी गई

अयोध्या में  शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दीइस मौक़े पर अयोध्या आईजी परिक्षेत्र प्रवीण कुमार,एसएसपी राजकरन नय्यर और डीएम ने जनपद वासियों को बकरीद की बधाई दी।बता दे कि सिविल लाइन की ईदगाह में शिफ्ट वाइज बकरीद की नमाज पढ़ी गई।टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम शमशुल कादरी ने सभी को बकरीद की नमाज अदा कराई।वही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान इमाम मौलाना मुफ्ती शमशुल कमर कादरी ने कहा कि यह फर्ज-ए-कुर्बानी का दिन है। द-उल-अजहा पर नमाज अदा करने के बाद जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से किए जाते हैं। एक हिस्सा गरीबों व जरूरतमंदों को, एक हिस्सा स्वजन व दोस्तों को, जबकि एक हिस्सा स्वयं के प्रयोग के लिए रखा जाता है। इस त्योहार को हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।इस मौक़े पर ईदगाह पहुंचकर सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की बधाई दी।

इमाम मौलाना मुफ्ती शमशुल कमर कादरी, टाटशाह मस्जिद 
नितीश कुमार डीएम अयोध्या 
प्रवीण कुमार आईजी परिक्षेत्र

Post a Comment

Previous Post Next Post