एंनवाबो का शहर लखनऊ में भी ईद उल अजहा बकरीद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है वही नदवा में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की गई वही 9:00 बजे टीले वाली मस्जिद पर नमाज अदा की गई साथ ही साथ ऐशबाग के ईदगाह पर मौलाना रशीद फरंगी महली ने 10 बजे नमाज अदा कराई और लोगों से अपील किया की कुर्बानी को खुले स्थानों पर ना दिया जाए और त्यौहार को हंसी खुशी एकता पूर्ण सौहार्द सहित मनाया जाए ईदगाह पर कई मंत्रियों ने पहुंचकर बधाई भी दी साथ ही साथ उम्मीद यह जताई जा रही है कुछ ही देर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे और लोगों को बकरीद त्यौहार की मुबारकबाद देते हुए नजर आएंगे हजारों की तादात में लोगों ने नमाज पढ़ एक दूसरे को बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं प्रशासन की बात की जाए तो प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं और सीसीटीवी कैमरों से व ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है
रिपोर्टर अनुभव सक्सेना
Post a Comment