ईद उल अजहा का त्यौहार बड़ी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है

ईद उल अजहा का त्यौहार बड़ी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है
लालगंज,आजमगढ।
अब्दुर्रहीम शेख़।
आज कुर्बानी का त्यौहार ईद उल अजहा बड़ी ही अकीदत और एहतराम के साथ पूरे लालगंज, देवगांव क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, सुबह छः बजे से ईद उल अजहा की नमाज़ का दौर शुरू हुआ और सात बजे तक चला, लोग ईद गाहों में दोगना नमाज़ ईद उल अजहा अदा की और बारगाह खुदा में हाथ उठा कर मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ मांगी उसके बाद एक दूसरे से गले मिल कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी और आपसी गिले शिकवे को भूल कर एक दूसरे को सेवइयां खिलाएं ।
बसही अकबालपुर की ईद गाह में ईद उल अजहा की नमाज़ मौलाना मुहम्मद खालिद क़ासमी ने नमाज़ अदा कराई, उससे पहले उन्हों ने तकरीर के दौरान कहा कि जानवर का गोश्त, पोस्त अल्लाह के यहां नहीं पहुंचता, अल्लाह ताला सिर्फ़ अपने बंदों के दिलों को देखना चाहता है कि हमारा बंदा हमसे कितना प्रेम करता है हमारे आदेश को कितना मानता है, उन्होंने ने आगे कहा कि हमें पूरी सफाई के साथ कुर्बानी करनी चाहिए, हमारे इस कार्य से हमारे पड़ोसी को दिक्कत न हो, अल्लाह की रजा के लिए इस अमल को करना है दिखावा बिल्कुल ही न हो, दिखावा अल्लाह को पसन्द नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल देवगाँव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post