गांधी पार्क थाना इलाके के बाबा कॉलोनी का है। जहां बुधवार की रात एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें रिफाइनरी में नौकरी के नाम पर ₹10 लाख की ठगी कर ली गई। तो वही एक नौकरी के नाम पर ₹5 लाख की रकम बतौर रिश्वत मांगी गई। थी जिसमें 10 लोगों से नौकरी के नाम पर बतौर एडवांस एक एक लाख रुपया ले लिया गया। तो वही नौकरी न लगने के बाद रुपया लेनदेन को लेकर दबंगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। तो वही पीड़ित लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया है जानकारी देते हुए। बताया गया। कि सभी पीड़ित लोग टप्पल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूरे मामले में जानकारी देते हुए। मुकेश कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव किशनपुर थाना टप्पल ने बताया। की नौकरी का झांसा देकर दबंगों के द्वारा एक एक लाख रुपया 10 लोगों से बतौर एडवांस ले लिया। गया समय बीत जाने के बाद नौकरी नहीं लगी। तो अपना पैसा दबंगों से मांगा गया। जिसके बाद दबंगों ने सभी लोगों को थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में पैसा देने के नाम पर बुला लिया। जिसके बाद उन सभी को एक कमरे में बुलाकर उनके मोबाइल फोन ले लिए गए। और मोबाइल फोन से सभी डाटा को डिलीट कर दिया गया। जिसके बाद दबंगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें सभी 10 लोग घायल हो गए। घायलों के द्वारा बुधवार की रात इलाका पुलिस को अवगत करवाया गया। मामले में संज्ञान लेते ही पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया। और मामले में तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़ित व्यक्ति, मुकेश कुमार,
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ़
Post a Comment