जमीनी विवाद में किसान की लाठियों से पीटपीट कर हत्या।
थाने पर हंगामे के बाद पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर दर्ज की एफआईआर।
देररात एक दर्जन से ज्यादा हथियारबंद ने किया सोते हुए परिवार पर हमला।
#यूपी के शाहजहांपुर में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने थाने में जमकर हंगामा किया। मृतक ने अपनी तीन मीटर जमीन बेची थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने 15 मीटर जमीन पर कब्जा कर लिया था।यही से दोनो के बीच जमीनी रंजिश शुरू हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
#थाना जैतापुर क्षेत्र में रहने वाले 40 साल के रामबाबू ने करीब तीन महीने पहले नौगवा गांव के रहने वाले ओमकार यादव को अपनी तीन मीटर जमीन बेची थी। रोड चौड़ीकरण के दौरान वही जमीन सरकार ने ले ली। उसके बाद खरीदार ओमकार यादव ने रामबाबू की 15 मीटर जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसी कब्जे को लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि, मंगलवार की रात करीब दो बजे ओमकार यादव अपने एक दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर रामबाबू के मकान में घुस गए। उस समय सभी लोग सो रहे थे। तभी दबंगों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दबंगों ने रामबाबू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।जहां डाक्टर ने रामबाबू को मृत घोषित कर चारों घायलों का इलाज शुरू कर दिया। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक के परिवार और अन्य रिश्तेदारों ने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद हंगामा शांत किया गया।पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आठ नामजद समेत 6 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
#एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि, जमीन विवाद में एक पक्ष ने हमला कर दिया था। जिसमे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कुछ घायल भी हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया गया है
जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप रिपोर्ट
Post a Comment