*मुबारकपुर आजमगढ़*
आज़मगढ़ ज़िले के महत्वपूर्ण थाना मुबारकपुर से है जहाँ पर आगामी पर्व बकरईद के सकुशल संपन्न कराने हेतु मुबारकपुर थाना प्रांगण में एक शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। बैठक में नगर के व आसपास के संभ्रांत नागरिकों के साथ नगरपालिका प्रशासन के जेई,व बिजली विभाग के कर्मचारी तथा जलनिगम कर्मचारियों आदि लोगों ने भाग लिया।
दरअसल बकरईद का त्योहार आगामी 29 जून को है इस मौके पर मुस्लिम समुदाय परंपरागत जानवरों की कुर्बानी कर उसको आपस में एक दूसरे को बाँटते हैं.
वहीँ नगरपालिका के ज़िम्मेदारों ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में 18 गड्ढे खोदे गए हैं तथा उनके द्वारा निवेदन किया गया है कि जो भी कुर्बानी के अवशेष हों व समुचित गड्ढे मे ही अवशेष को फेंकें , गलियों एवं नालियों में किसी भी तरह की गंदगी एवं अवशेष को न फेकें जिससे दुर्गंध जैसी समस्या उतपन्न हो।
बैठक में वक्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या को अवगत कराया और बिजली पानी की बेहतर व्यवस्था की माँग किया।
वहीँ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बकरीद का त्यौहार सौहार्दपूर्वक ढंग से मनाएं. अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो पुलिस को ज़रूर सूचना दें।
वहीँ उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा की त्योहार पर बिजली पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित कर दिया गया । प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी बिल्कुल नहीं होगी।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी राजीव सिंह, जेई महाबीर भारती, राजन चौधरी,संतोष लाइन मैन,आरिफ खान प्रधान,सभासद मो.नाज़िर, सभासद वसीम अहमद,हाजी इफ़्तेख़ार अहमद,महमूद आलम,इरफान प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment