बाईक सवार दबंगो ने युवक को जमकर पीटा,की फायरिंग।

भांजी को मेला प्रदर्शनी दिखाने ले जाने के दौरान कमेंटबाजी को लेकर शुरू हुआ था विवाद।

#यूपी के शाहजहांपुर में बाईक से भांजी को मेला दिखाने ले जा रहे युवक को करीब आधा दर्जन दबंगो ने रास्ते मे घेरकर जमकर मारापीटा।आरोप है कि दबंगो ने अवैध असलहों से फायरिंग भी की।घटना के बाद पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुचा।जहाँ उसे मेडिकल के लिए भेजा गया।लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की है।

#दरअसल कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाड़ूजई पेशावरी निवासी साबिर उर्फ भईयू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई को वह बाईक पर अपनी भांजी को लेकर ओसीएफ ग्राउंड में लगी मेला प्रदर्शनी दिखाने ले जा रहा था।इसी बीच बाईक पर सवार युवक भांजी पर कमेंट करने लगे।विरोध करने पर दबंगो ने देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गए।12 मई को दोपहर करीब 1 बजे जीएफ कालेज के पास स्थित इलाहाबाद बैंक में चालान जमा करने जा रहा था।इसी बीच पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास तीन बाईको से करीब आधा दर्जन दबंगो ने उसे रोक लिया और काफी मारापीटा और साथी नोमान को भी मारापीटा।आरोप है कि दबंगों ने उन पर फायरिंग भी की।सूचना पर जब पुलिस ने घटनास्थल की तफ्तीश की तो सूत्रों के मुताबिक घटना सही पायी गयी।लेकिन पुलिस ने फिर भी मुकदमा दर्ज नही किया है।

जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post