मालवणी में 500 के नकली नोटों के साथ हरियाणा का एक व्यक्ति गिरफ्तार


संवाददाता,,,शफ़ीक़ खान 

मुंबई: मालवणी पुलिस ने शुक्रवार को 500 रुपये के 11 नकली नोटों के साथ एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के घर से नोट बनाने के कई उपकरण भी मिले हैं जिससे पता चलता है कि वह नकली नोट बनाता और चलाता था

सहायक पुलिस निरीक्षक हसन मुलानी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि वह मलाड के मालवणी में गेट नंबर 1 के पास कुछ नकली नोट बेचने वाला है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया 

वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव ने कहा रात 10 बजे के आसपास जब हमारी टीम के सदस्य सादे कपड़ों में वहां खड़े थे। उन्होंने एक व्यक्ति को उस व्यक्ति के विवरण से मेल खाते हुए देखा जो नकली नोट बेच रहा था। तलाशी लेने पर हमने उसे 500 के आठ नकली नोट ले जाते हुए पाया

इस निष्कर्ष के आधार पर टीम आरोपी को चारकोप में म्हाडा कॉलोनी में वापस ले गई जहां वह एक घर किराए में रह रहा था। पुलिस ने कहा इस के घर से एक लैपटॉप, एक आईपैड, तीन और नकली 500 नोट, नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बॉन्ड पेपर और कई अन्य चीजें मिलीं

वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव ने आगे कहा कि आरोपी की पहचान हरियाणा के मूल निवासी उमेश जयकिशन कुमार के रूप में हुई वह हाल ही में नई दिल्ली से मुंबई स्थानांतरित हुआ है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह नकली नोट फैलाने वाले लोगों के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है

Post a Comment

Previous Post Next Post