मुंबई पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' के दौरान 236 वांछित आरोपियों को पकड़ा


संवाददाता,,,नफीस खान 

मुंबई: मुंबई पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान 200 से अधिक वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया जो शहर में अपराधियों, ड्रग तस्करों और मानदंडों का उल्लंघन करने वाले मोटर चालकों पर कार्रवाई करने के लिए चलाया गया था

पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को शहर के विभिन्न हिस्सों में 215 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और 955 अपराधियों की जांच की जिनमें से 236 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

अधिकारी ने बताया कि नशीली दवाओं से संबंधित कुल 19 मामले दर्ज किए गए और 28 तस्कर पकड़े गए जबकि नशीले पदार्थों के सेवन के लिए 83 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई उन्होंने कहा कि डकैती के मामलों में 323 आरोपियों की जाँच की गई जिनमें से 48 को शहर से बाहर कर दिया गया

अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान 600 से अधिक होटलों, लॉज और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई साथ ही अवैध हथियार रखने के आरोप में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत 69 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई जबकि ऑपरेशन के दौरान 5,927 मोटर चालकों की जांच की गई और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post