नवी मुंबई में बीजेपी नेता पर हमला; 4 आरोपियों की पुलिस को तलाश


संवाददाता,,याक़ूब खान 

नवी मुम्बई,,,एनआरआई तटीय पुलिस चार अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उल्वे शहर प्रमुख और वाहल गांव के उप-सरपंच 40 वर्षीय अमर केशरीनाथ म्हात्रे को गुप्ती चाकू और लोहे की रॉड जैसे हथियार से मारने की कोशिश की थी

घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे उल्वे के सेक्टर 19बी में हुई। म्हात्रे जिनका निर्माण व्यवसाय भी है अपने सहयोगियों विकेश म्हात्रे और अश्विन नाइक के साथ नियमित पार्टी कार्य के लिए उल्वे सेक्टर-19बी स्थित भाजपा कार्यालय गए थे।

घर के लिए निकलते समय विकेश म्हात्रे और नाइक एक ही कार बैठे जबकि अमर म्हात्रे दूसरी कार में जाने वाले थे। जब अमर म्हात्रे अपनी कार की ओर जा रहे थे तभी वहां पहले से खड़े अपने चौथे साथी के साथ दोपहिया वाहन पर तीन अज्ञात लोग अमर के पास आए और उसे लोहे की छड़ों और बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

जबकि हमलावर ने अमर म्हात्रे के सीने में चाकू से वार करने की कोशिश की वह तुरंत खुद को बचाने के लिए नीचे झुक गे जिससे उन के सिर पर चोट लग गई।

विकेश और नाइक अमर को बचाने के लिए दौड़े लेकिन हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी जिसमें विकेश की कलाई में गंभीर चोट आई।

इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए और वहां इकट्ठा हुए राहगीरों ने तीनों को भारती मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा हमने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं और मामले पर काम कर रहे हैं।

पुलिस ने धारा 307 (हत्या का प्रयास), 326 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुँचाना खतरनाक हथियारों या साधनों से) और 34(सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post