संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: विक्रोली टैगोर नगर नंबर 4 के अम्बेडकर गार्डन में बैठे दोस्तों के बीच हुए झगडे के दौरान एक दोस्त ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप कर गंभीर जख़्मी कर दिया जिसकी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई इस मामले में पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जिसमे बढ़ोतरी करते हु 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है
वही गिरफ्तार आरोपी को पुलिस कल कोर्ट में पेश करेंगी मिली जानकारी के अनुसार विक्रोली के हरयाली विलेज टैगोर नगर में रहने वाला रमजान अली पिछले सप्ताह अपने दोस्त मोहम्मद कल्लन शेख उर्फ़ अल्कोई के साथ यहाँ के अम्बेडकर गार्डन में एक खुली जगह पर बैठे थे इसी दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया मृतक रमजान ने आरोपी कल्लन का कालर पकड़ लिया जिससे गुस्साए कल्लन ने अपने पास रखे चाकू को रमजान के पेट में घोंप दिया
जिसकी वजह से रमजान गंभीर जख़्मी हो गया जिसको इलाज़ के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज शुरू था उस समय विक्रोली पुलिस ने रमजान के भाई की शिकायत पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कल्लन को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आज शुरू इलाज के दौरान रमजान की मृत्यु हो गई पुलिस ने धारा में बढ़ोतरी करते हुए धारा 302 के तहत अपनी आगे की जाँच शुरू की है।
Post a Comment