संवादाता अभय प्रताप सिंह
लखनऊ दिनांक 12 मई 2023 ए पी एस एकेडमी सेनानी बिहार तेलीबाग लखनऊ के सीबीएसई बोर्ड के इंटर एवं हाई स्कूल रिजल्ट में विद्यालय ने अपना हंड्रेड परसेंट परीक्षा परिणाम दिया जहां 12वीं कक्षा की श्रुति यादव ने 92% के साथ विद्यालय में टॉप किया इसके बाद आदित्य शर्मा 89%, अनन्या रस्तोगी 87%, वरुण पंत 87%, आशुतोष गौतम 84%, अनुष्का 84%, तजीन खान 82%, गीतिका श्रीवास्तव 80%,स्मृति राय78%, यश वर्मा 78%,दसवीं कक्षा की अनुष्का शर्मा और रेहान अंसारी ने 91% अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया एवं मोहित भट्ट 85% शुभम सिंह 84%, शाहिद अंसारी ने 80% से अर्जित किए । विद्यालय के 12वीं के विषयों में जहां अकाउंटेंसी में 97% का उच्चतम अंक अर्जित किया गया,वही रसायन विज्ञान में 95%, भौतिक विज्ञान मे 92℅, अंग्रेजी मे 92%, हिंदी मे 93%, फिजिकल एजुकेशन मे 96%, बिजनेस स्टडीज मे 92%, एवं अर्थशास्त्र में 90% का अधिकतम अंक अर्जित किया गया । विद्यालय के बच्चों ने अपने साथ-साथ विद्यालय का नाम लखनऊ में अत्यंत गौरव के साथ बढ़ाया, जिसके लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमा कलाकोटी ने सभी उच्चतम अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण करके उन्हें शुभाशीष दिया एवं उनके माता-पिता को मिष्ठान खिलाकर बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की l
Post a Comment