चुनावी रंजिश को लेकर मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार



संवाददाता जाबिर शेख

लालगंज आजमगढ
थाना  देवगांव
दिनांक 14.05.2023 को आवेदक शम्भूनाथ पाण्डेय पुत्र त्रिवेणी पाण्डेय निवासी रेतवाचन्द्रभानपुर  थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1. दीपक पाण्डेय पुत्र शिवानन्द पाण्डेय निवासी रेतवाचन्द्रभानपुर,2 भरत पाण्डेय पुत्र शिवानन्द पाण्डेय, 3 देवेन्द्र पाण्डेय पुत्र लालता पाण्डेय निवासी रेतवाचन्द्रभानपुर थाना देवगाँव द्वारा नगर निकाय चुनाव - 2023 में सभाषद प्रत्याशी के विजयी होने पर चुनावी रंजिश में हारे प्रत्याशी के घर का विडियो बना रहे थे, वीडियो बनाने से मना करने पर अभियुक्तों द्वारा लाठी डण्डे के साथ जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया, जिसमें सत्येन्द्र पाण्डेय पुत्र रमाकान्त पाण्डेय , सुखसागर पाण्डेय पुत्र सम्भूनाथ पाण्डेय के सिर में गम्भीर चोटें आयीं, जिन्हें सीएचसी लालगंज से अचेतावस्था में  जिलाअस्पताल आजमगढ़ में इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है। बीच बचाव करने गये नारेन्द्र पुत्र त्रिवेणी , कृष्णा पुत्र सतीश , सचिन पुत्र बीरेन्द्र को भी मारा-पीटा गया जिससे उन्हें भी हल्की चोटें आयी हैं। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2023 धारा 307,323,34 भादवि  पंजीकृत किया गया। 
आज दिनांक 14.05.2023 को उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दूबे मय हमराह  द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1. दीपक पाण्डेय पुत्र शिवानन्द पाण्डेय, 2. भरत पाण्डेय पुत्र शिवानन्द पाण्डेय, 3. देवेन्द्र पाण्डेय पुत्र लालता पाण्डेय निवासी रेतवा चन्द्रभानपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ को
वाराणसी आजमगढ़ मुख्य मार्ग से समय करीब 11.25 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 अदद लाठी डन्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post