संवादाता एडवोकेट हाफिज नियामत
मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के वार्ड नंबर 5 चौहट्टा वार्ड के निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ गरीब अली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा मौर्या को जनता के विश्वास के कारण हराने में सफलता प्राप्त की। इस सफलता को दिलाने में चौहट्टा वार्ड के मतदाताओं की विशेष भूमिका रही। मोहम्मद शरीफ ने जनता से वादा किया था कि यदि आप लोग मुझे जिता देंगे तो चौहट्टा वार्ड की सभी समस्या को मैं पूरा करके दिखाऊंगा । जैसा की ज्ञात हो मोहम्मद शरीफ सन 2012 ,2017 और 2023 में चुनाव लड़े और तीसरी प्रयास में सफलता प्राप्त की। मतगणना में मोहम्मद शरीफ को 297 मत प्राप्त हुए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी आशा मौर्य भाजपा को 275 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मोहम्मद शरीफ सपा ने 22 वोटों से जीत कर चौहट्टा वार्ड से विजय प्राप्त की। लगातार प्रयास ही इनके जीत का आधार बना और इन्होंने जनता की सभी समस्याओं को पूरा करने का संकल्प लिया है और उसे पूरा करने का भरसक प्रयास भी करेंगे। मोहम्मद शरीफ एक गरीब व्यक्ति हैं लेकिन जनता के विश्वास के कारण सभासद बनने में सफलता प्राप्त की। मोहम्मद शरीफ और राकेश यादव ने इस चुनाव को जीत कर समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत किया है।
Post a Comment