संवाददाता,,,शफ़ीक़ खान
मुंबई: बांद्रा-कुर्ला रोड पर एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मारी जिससे चेंबूर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. ट्रक चालक जिसकी पहचान अकलीम फरयाद खान के रूप में हुई है को पुलिस हिरासत में ले कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया
पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई जब पीड़ित चंद्रकुमार दंडवानी अपनी स्कूटी पर कुर्ला की ओर जा रहा था। सिटी बैंक बस स्टॉप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।
जब घटना के बाद स्कूटी के आसपास भीड़ जमा हो गई जिसको देख बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस स्टेशन की एक गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।मृतक के पुत्र मनोज डंडवानी ने कहा पुलिस मेरे पिता को भाभा अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज डंडवानी के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
Post a Comment