संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: घाटकोपर पुलिस ने गोवंडी के एक 24 वर्षीय व्यक्ति को विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसे उसने अहमदनगर में अपने एक रिश्तेदार को ₹5,000 में बेच दिया था। पुलिस ने कहा कि राम कोटा जाहिर तौर पर जल्दी पैसा चाहता था ताकि वह अपनी प्रेमिका को सप्ताहांत की सैर पर ले जा सके। इस मामले में पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मोटरसाइकिल मालिक के हवाले से पुलिस ने कहा कि उसने अपना वाहन हमेशा की तरह रेलवे स्टेशन के बाहर पे-एंड-पार्क सुविधा में पार्क किया था। जब शाम को वह लौटे तो देखा वाहन गायब था। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कहा फिर हमने अपराध होने से पहले के दिनों के फ़ुटेज को देखना शुरू किया। जिसमे में हमने एक आदमी को देखा जो लगातार आस-पास घूम रहा था चाय की चुस्की ले रहा था और पानी की बोतलें खरीद रहा था। उन्हें पार्किंग एरिया में आगे-पीछे से घुसते देखा गया। हमने आसपास पूछा तो पता चला कि वह पास के एक मॉल (घाटकोपर में) में एक क्लीनर के रूप में काम करता था।
पुलिस को बाद में उसके मालिक से उसके मूल ठिकाने के बारे में पता चला जिसमें उसका संपर्क नंबर और स्थान शामिल था जो शिवाजी नगर गोवंडी में था। इसके बाद पुलिस ने विद्याविहार से गोवंडी तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चोरी की बाइक की सवारी करते हुए पाया।
तकनीकी जांच के जरिए चार पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने उसके मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया जो छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी क्षेत्र में ट्रैक हुआ संभाजी नगर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर बाइक के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने अहमदनगर के नेवासा तालुका में अपने एक रिश्तेदार को वाहन बेचा था।
आरोपी को पुलिस टीम पूछताछ के लिए घाटकोपर पुलिस स्टेशन लाई वहीं अन्य अधिकारी वाहन की जांच के लिए नेवासा गए। अपराध कबूल करते हुए आरोपी कोटा ने खुलासा किया कि उसे तुरंत पैसा चाहिए था ताकि वह अपनी प्रेमिका को बाहर घुमाने ले जा सके। पुलिस ने कहा कि वह जाहिर तौर पर नशे का आदी है जो अपराध के पीछे का कारण भी हो सकता है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कोटा का घर में घुसकर चोरी करने का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है
Post a Comment