1.18 लाख रुपए के हीरो के 2 ठग गिरफ्तार

संवाददाता,,,सगीर अंसारी

मुंबई:गुजरात के एक हीरा व्यापारी से 1.18 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में शहर से पुलिस ने रविवार के दिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि गुजरात पुलिस ने शनिवार को पश्चिमी उपनगर कांदिवली और मध्य मुंबई के लालबाग इलाके से आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के साथ समन्वय किया।

 दोनों ने फरवरी में हीरे खरीदने के लिए गुजरात के सूरत में एक हीरा व्यापारी से संपर्क किया था।  उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक शिकायतकर्ता से बात करता रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति नकली हीरो से 1.18 करोड़ रुपए के असली हीरा बदलने में कामयाब हो गया।

 अधिकारी के अनुसार जब व्यापारी को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने गुजरात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसने मुंबई में आरोपी का पता लगाया।

 उन्होंने कहा कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (साजिश) के तहत गिरफ्तार किया गया और सूरत अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post