कांग्रेस की सदभावना यात्रा के जवाब में मानखुर्द में सांसद मनोज कोटक के नेतृत्व में निकली गौरवयात्रा
मुंबई,कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की लगातार पांच महीनों तक चली कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गाँधी की सदभावना भारत जोड़ो यात्रा क़ो मिली आपार लोकप्रियता से तिलमिलाई महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर क़ो लेकर गौरव यात्रा निकालने का कार्य किया है !
गौरतलब हो की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा की गई आपत्ति जनक टिप्पणी क़ो लेकर राहुल गाँधी की अपने बयान पर उपजे जानक्रोश उसपर विवाधित बयान पर माफ़ी ना मांगने पर अड़े रहने पर मामला तूल पकडने के कारण गरमा गाया !
भाजपा ने इस विवाधित मुद्दे क़ो लापककर स्वर्गीय वीर सावरकर के सम्मान में संपूर्ण राज्य भर गौरव यात्रा का आयोजन कर के कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है !
जिसके चलते आज पीएमजी सिग्नल में सुबह 11 बजे स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की तस्वीर क़ो माल्या अर्पण कर के भाजपाइयो ने गौरव यात्रा का शुभारंभ किया !गौरयात्रा ईशान्या मुंबई भाजपा सांसद मनोज कोटक ने गौरव यात्रा का नेतृत्व किया !वहीं प्रसार माध्यमो से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी ओर राहुल गाँधी की विवाधित टिप्पणी क़ो लेकर अपने मंसूबो क़ो जाहिर करते हुए कहा की देश के लिए जान निछावर करने वाले वीर सपूतों पर हमें गर्व है !
जिसकों लेकर आज हमने स्वतंत्रवीर सावरकर के सम्मान में गौरव यात्रा निकालने का काम किया है !वहीं भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा की कांग्रेस भाजपा से चुनावों पूर्व ही हार मान चुकी है ! जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी अपने उलजालूल बेतुके बयानों के कारण दुनिया के सामने अपना मज़ाक बनवाते रहते है !
दुसरी ओर तेज तर्रार भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री ऋतू कोलसे के अनुसार कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गाँधी स्वतंत्रता सेनानी के बारे में अपमान कर के कितने शिक्षित होने का परिचय दिया है !जिसकों लेकर सड़क से लेकर सांसद तक भाजपा कांग्रेस क़ो जवाब देगी !
गौरतलब हो की स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की गौरव यात्रा का पीएमजी सिग्नल स्थति भाजपा पार्टी कार्यालय के बाहर सड़क किनारे पुष्पागुच्छा अर्पित कर के श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! उपरोक्त अवसर पर ईशान्या मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सतीश तिड़के, उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह , बिरजू अलदर,ईशान्या मुंबई महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिबाला टाक्सल, शमीम बानो, ऋतू कोलसे,भाजपा प्रभाग क्रमांक.135 महामंत्री अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओ का पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा
Post a Comment