सांताक्रुज पश्चिम स्थित सोशल वेल्फेयर सेंटर में निर्मला फाऊंडेशन द्वारा एस.एन.डी.टी.यूनिवर्सिटी की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ सुनीता साखरे एवं लालबहादुर यादव'कमल'का सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार मधुराज मधु की अध्यक्षता एवं कार्याध्यक्ष चंद्रवीर बंशीधर यादव, उपाध्यक्ष डॉ अमर बहादुर यादव, समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया
जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ महेंद्र,नामदार राही, प्रिंसिपल जगदीश निर्मल कुंभार, वाईस प्रिंसिपल जगन्नाथ यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ कुसुम चौधरी, साहित्यकार राम अवतार यादव,हौसिला प्रसाद अन्वेषी, हराया हरीश, विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। काव्य गोष्ठी में सुप्रसिद्ध कवि राम सिंह, हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कृत, रवि यादव, जवाहरलाल निर्झर, राजकुमार यादव, जाकिर हुसैन रहबर, कल्पेश यादव, अनुराधा रावत, सत्यवती मौर्य, मृदुला तिवारी, प्रेम जौनपुरी, श्रीनाथ शर्मा, श्रीधर मिश्र ने अपनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया।वहीं गिरधारी लाल पंडित, राजेंद्र कुमार गुप्ता, आरके सर, राकेश वर्मा, विद्या शर्मा, रीमा चौधरी और सीमा चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थी । प्रस्ताविकी फाऊंडेशन की अध्यक्षा प्रो.शशिकला पटेल ने की और बहुत ही रोचक ढंग से संचालन डॉ अमरबहादुर पटेल ने किया
Post a Comment