चेम्बूर के वाशी नाका छेत्र में एक टैक्सी चालक को यात्रा का किराया देने के बजाय उसको लूट कर फरार होने वाले यात्री को काफ़ी मशकत के बाद आखिर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पुलिस ने इसके पास से छीने हुए रुपए भी बरामद किये है।
आरसीएफ पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को वरली छेत्र में रहने वाले टैक्सी चालक मोहम्मद नवाब खान सुबह चार बजे ग्रांट रोड में गिरफ्तार आरोपी नितेश चौधरी इनके पास आया और चेम्बूर के वाशी नाका जाने के लिये टैक्सी में बैठ गया।
जब वह चेम्बूर वाशी नाका के गटकरी रोड पर पहुचे तो आरोपी नितेश ने टैक्सी रोकने को कहा जब वह टैक्सी से उतर कर जाने लगा तो टैक्सी चालक ने उससे किराया माँगा तो आरोपी ने पैसा देने से मना कर दिया और धमकी देकर शिकायतकर्ता के शर्ट की जेब में रखे एक हजार रुपए छीनकर फरार हो गया।
जिसके शिकायतकर्ता चालक ने आरसीएफ पुलिस थाने पहुंच कर ड्यूटी अधिकारी को इसकी सुचना दी जिसके बाद अधिकारयो ने नवाब खान की शिकायत पर गुन्हा क्र 176/23 धारा 392, 506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।
आरसीएफ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब घावटे के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक मानढरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फोटेज से आरोपी की शनाख्त की और विष्णु नगर से उसको गिरफ्तार कर लिया।
Post a Comment